
दिल्ली में पत्नी के अफेयर के शक में पति ने की गला दबाकर हत्या, मथुरा जाकर खुद किया सरेंडर | Delhi Crime News
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद मथुरा जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। यह मामला न्यू विक्टोरिया होटल का है, जहां 24 वर्षीय कीर्ति शर्मा और उसका पति गोपाल शर्मा ठहरे हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 20 जून की शाम करीब 6:35 बजे खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में चेक-इन किया था। लेकिन रात 9 बजे गोपाल खाना लाने के बहाने से होटल से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।
इसके बाद 21 जून की तड़के करीब 2:45 बजे मथुरा से होटल मैनेजर प्रेम कुमार को एक फोन आया। कॉल यूपी के मथुरा हाईवे थाने से की गई थी, जिसमें एक महिला की हत्या की सूचना दी गई। होटल प्रबंधन ने तुरंत कमरे की जांच की, जहां कीर्ति शर्मा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पहाड़गंज थाने की टीम मौके पर पहुंची।
Deorialive.com
Delhi Murder Case 2025
पति ने की पत्नी की हत्या
पहाड़गंज होटल मर्डर
मथुरा में आरोपी ने किया सरेंडर
Delhi Crime Latest News
अफेयर के शक में हत्या
दिल्ली कीर्ति शर्मा मर्डर केस
न्यू विक्टोरिया होटल घटना
Today Delhi Breaking News
Gopal Sharma murder case